पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा की गाड़ी से मिली 50 लाख रुपए की पुरानी करेंसी, 2 हिरासत में


 

09_03_2017-ravidas

लखनऊ |    लखनऊ में गोमतीनगर क्षेत्र से आज एक एसयूवी से 50 लाख की पुरानी करेंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गाड़ी पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा की है। गाड़ी को गोमतीनगर थाना क्षेत्र से कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने गाड़ी और अपराधियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।रात पुलिस गोमती नगर विस्तार में वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने एक एक्सयूवी कार (UP 32 EU 7777) को रुकने का इशारा किया। तो वाहन चालक पुलिस देखकर गाड़ी भागने लगा। उन्नाव निवासी दीपक और ठाकुरगंज निवासी मुबीन के साथ एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने पैसे के साथ दयाल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

 

इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके गाड़ी को रुकवाया और शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी के अंदर 50 लाख रूपये के पुरानी करेंसी के नोट बरामद हुए। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

रविदास मेहरोत्रा पिछली अखिलेश यादव सरकार के अंतिम विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। वह काफी पुराने समाजवादी हैं और लखनऊ की मध्य सीट से विधायक भी रह चुके हैं। पिछला (2017) विधानसभा चुनाव भी वह कांटे के संघर्ष में भाजपा के ब्रजेश पाठक से हार गए थे।

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि एक्सयूवी कार समाजवादी सरकार में मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा है। इस गाड़ी पर विधानसभा का पास भी लगा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी व बरामद पैसा दोनों को सीज कर दिया है। वहीं गाड़ी के मालिक व रविदास मेहरोत्रा का इस मामले के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों का मेडिकल करा आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि वह मामले की पूरी जानकारी इक्कठ्ठा होने के बाद कुछ बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

 


Scroll To Top
Translate »