योगी सहित भाजपा के चार प्रत्याशी 31 को करेंगे विधान परिषद के लिये नामांकन


2017_3$largeimg22_Mar_2017_183328954

लखनऊ। विधान परिषद की चार खाली सीटों पर उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दो उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य का नामांकन करना तय है। इनके साथ ही परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह 31 अगस्त को अपना नामांकन करेंगे। विधान परिषद उप चुनाव के लिए मतदान 15 सितंबर को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य को आज अपना नामांकन करना था। कल देर रात चली बैठक के बाद इनका नामांकन टाल दिया गया। अब नामांकन 31 अगस्त को होगा। जिसमें योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य व स्वतंत्रदेव सिंह नामांकन करेंगे। राज्य मंत्री मोहसिन रजा के बारे में अभी पार्टी ने कुछ भी तय नहीं किया है।

 

समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजनी अग्रवाल व अशोक बाजपेयी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफा देने के कारण चार जगह खाली हैं। विधान परिषद के उप चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि पांच सितंबर है।

छह को इनके नामांकन पत्रों की जांच होगी। आठ को नाम वापसी का दिन तय किया गया है। रिक्त चार सीटों पर चार से अधिक प्रत्याशी होने की दशा में चुनाव होगा।


Scroll To Top
Translate »