एमएलसी चुनाव : पांच सीटों पर बीजेपी ने घोषित किया प्रत्‍याशी


214044QaIi9pxhbiBJ8ByGSx6Y8E5bVOoElEh9251824
लखनऊ : विधान परिषद की खाली पांच सीटों के लिए  बीजेपी ने अपने कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया। प्रत्‍याशियों की सूची में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा सरीखे दिग्‍गजों का नाम शामिल है।
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक सभी कैंडिडेट्स 4 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। बता दें, बीजेपी के पांचों प्रत्‍याशी इस वक्‍त किसी भी सदन के मेंबर नहीं हैं। इनका कार्यकाल 19 सितंबर को समाप्त होने वाला है। ऐसे में पद पर बने रहने के लिए पांचों को 19 सितंबर से पहले मेंबर बनना जरूरी है। बीते 24 अगस्त को चुनाव आयोग ने एमएलसी की 4 सीटों पर उपचुनाव का प्रोग्राम का अनाउंस किया था। इसके बाद 15 सितंबर को चुनाव होना था।
 कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी के किसी 5वें मंत्री को इस्तीफा देना होगा, लेकिन मंगलवार को चुनाव आयोग ने बसपा एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर भी उपचुनाव का प्रोग्राम अनाउंस कर दिया। अब इस एक सीट पर 18 सितंबर को चुनाव होगा और इसी दिन रिजल्ट भी अनाउंस हो जाएगा।
पांचों मंत्र‍ियों का चुनाव जीतना तय इलेक्शन कमीशन के चुनाव अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया, चूंकि 5 सीटों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ऐसे में सभी 5 सीटों के लिए अलग-अलग चुनाव होगा। एक सीट के लिए 202 विधायकों के वोट की जरूरत पड़ेगी। यही वजह है कि बीजेपी के अलावा कोई और पार्टी इस चुनाव में कैंडिडेट नहीं खड़ा करेगी। दिनेश सिंह ने बताया, इस चुनाव में कोई भी पार्टी अपना कैंडिडेट खड़ा कर सकती है, लेकिन बीजेपी को छोड़ सभी के पास आंकड़ों में विधायकों की कमी है। जानकार बताते हैं कि इस बार 5 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव निर्विरोध होंगे।


Scroll To Top
Translate »