राजकीय सम्मान के साथ हुआ पत्रकार गौरी लंकेश का अंतिम संस्कार


_97692157_gaurilankesh1

 

बेंगलुरु  |  वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश का अंतिम संस्कार बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। गौरी का अंतिम संस्कार शहर के चामराज पेट कब्रिस्तान में हुआ। अंतिम संस्कार में मौजूद लोग ‘अमर रहे गौरी लंकेश’ के नारे लगा रहे थे। कन्नड़ पत्रिका ‘लंकेश पत्रिके’ की संपादक रहीं गौरी को इस दौरान बंदूक से सलामी दी गई। मंगलवार रात को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली और प्रदेश के अन्य नेताओं ने चामराज पेट पहुंच कर गौरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने गौरी की हत्या की जांच एसआईटी के कराने का आदेश दिया है।कन्नड़ फिल्म जगत के सदस्यों और ऐक्टिविस्ट्स के अलावा आम लोग भी गौरी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान गौरी के परिवार के सदस्यों और दोस्तों की आंखें नम थीं।


Scroll To Top
Translate »