पहले दिन ही लखनऊ मेट्रो में आई खराबी, अखिलेश ने ट्वीट कर कसा तंज


lmrc3

 

लखनऊ| यूपी की राजधानी लखनऊ में मेट्रो के शुरूआत के पहले दिन ही यात्रियों को खराब अनुभव मिला. मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मेट्रो का उद्घाटन किया और उसके बाद बुधवार से मेट्रो आम लोगों के लिए शुरू कर दी गई. लेकिन चारबाग से चली मवैया के पास मेट्रो ट्रेन में तकनीकी खराबी आने के कारण बड़ी संख्या में यात्री करीब एक घंटे तक फंसे रहे.

लेकिन पहले ही दिन मेट्रो में खराबी आ जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसा और ट्वीट किया कि लखनऊ मेट्रो तो पहले से ही बनकर तैयार थी, भारत सरकार ने CMRS के जरिए NOC देने में इतना लंबा वक़्त लिया, फिर भी पहले ही दिन मेट्रो ठप. साथ ही समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने मेट्रो खराबी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया.

 
मेट्रो की पहली सवारी के लिये अलग-अलग स्टेशनों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. सुबह चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर के लिये चली मेट्रो अभी कुछ ही दूर बढ़ी थी कि मवैया के पास उसमें तकनीकी खराबी आ गयी. साथ ही उसकी लाइट तथा एसी भी बंद हो गए. ऐसे में मेट्रो की सवारी का आनन्द लेने पहुंचे यात्री ट्रेन में खराबी आने के बाद गर्मी और उमस के बीच करीब एक घंटे तक फंसे रहे.

 

दिल्ली जाने के लिये हवाई अड्डा जा रहे गौरव ने बताया कि वह चारबाग से मेट्रो में सवार होकर पौने नौ बजे वाली उड़ान से दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन मेट्रो ट्रेन में फंस जाने के कारण उनका विमान छूट गया. आशीष नामक छात्र ने कहा कि मेट्रो ट्रेन में फंसने के कारण वह अब स्कूल में दाखिल नहीं हो सकेंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि वह कल भी मेट्रो ट्रेन से ही जाएंगे.

उन्होंने बताया कि ट्रेन पर सवार सभी 101 यात्रियों को ट्रेन के आपातकालीन द्वार से बाहर निकालकर दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन पर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें दूसरी ट्रेन से ट्रांसपोर्ट नगर भेजा गया. श्रीवास्तव ने बताया कि मेट्रो रेलगाड़ी के रुकने और उसमें से बाहर निकाले जाने तक एलएमआरसी के कर्मचारियों ने सभी यात्रियों का पूरा ख्याल रखा.

लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर के लिये सुबह करीब सवा सात बजे चली मेट्रो रेल में दुर्गापुरी तथा मवैया स्टेशनों के बीच तकनीकी खराबी आ गयी, जिसकी वजह से आपातकालीन ब्रेक लगाना पड़ा.

उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी वाली मेट्रो ट्रेन को ट्रांसपोर्टनगर वर्कशाप ले जाया गया है. उसमें आयी खराबी को ठीक किया जा रहा है.


Scroll To Top
Translate »