
नयी दिल्ली. शिमला दौरे पर गई कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें शिमला से दिल्ली लाकर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा के मुताबिक सोनिया गांधी को पेट अचानक तेज दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर्स उनकी देखरेख कर रहे हैं. सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने की खबर मिलते ही गंगाराम अस्पताल में कांग्रेस के नेताओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. इससे पहले भी इससे पहले भी सोनिया खराब स्वास्थ्य के चलते कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी शामिल नहीं हुई थीं.
पिछले साल वाराणसी दौरे पर रोडशो के दौरान भी उनकी तबियत खराब हुई थी, जिसके चलते उन्हें रोड शो अधूरा छोड़कर वापस दिल्ली लौटना पडा था. बता दें कि वर्ष 2011 में भी सोनिया गांधी इलाज के लिए अमेरिका गई थीं, उस समय उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी.
https://rashtriyadinmaan.com
