RSS की पसंद है लखनऊ मेयर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया , राजनाथ की भी नहीं चली


sanyukta-bhatia-696x398

 

लखनऊ :  निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार देर रात गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए।लखनऊ की मेयर प्रत्याशी को लेकर इस बार राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ के दबाव के आगे राजनाथ की भी नहीं चली और संयुक्ता भाटिया को मेयर का प्रत्याशी घोषित किया गया। पूर्व विधायक स्वर्गीय सतीश भाटिया की पत्नी संयुक्ता भाटिया को लखनऊ से मेयर का प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने रविवार रात नगर निगमों के महापौर के आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की।

 

लखनऊ में मेयर प्रत्याशी पर संघ पृष्ठभूमि की संयुक्ता भाटिया, लखनऊ में ही एक ईमानदार अधिकारी के रूप में पहचान बना चुकीं रेखा गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास की पत्नी अलका दास का नाम पर विचार हो रहा था। दावेदारों में हालांकि महंत देव्या गिरी का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था।अंतिम दौर में पद की लड़ाई संयुक्ता भाटिया और रेखा गुप्ता पर ही केंद्रित हो गई थी। संयुक्ता भाटिया के बेटे विशाल भाटिया इस समय लखनऊ में संघ के पदाधिकारी हैं। जबकि रेखा गुप्ता राजनाथ सिंह की पसंद बताई जा रही थीं। लेकिन अंत में संघ के दबाव के आगे भाजपा को संयुक्ता भाटिया को ही मेयर प्रत्याशी घोषित करना पड़ा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार देर रात दूसरी सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के क्षेत्र लखनऊ समेत आठ नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों का नाम घोषित किया।

 

 


Scroll To Top
Translate »