भाजपा का बस एक मात्र उद्देश्य समाजवादी सरकार के कार्यों को बर्बाद करना —- अखिलेश यादव


09-11 d
लखनऊ /
       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकओं का आव्हान किया कि वे निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें क्योकि उत्तर प्रदेश का संदेश राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण होगा। इन चुनावों से हम सन् 2019 के लक्ष्य के करीब भी पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच वर्ष का हर पल विकास और जनहित के किए समर्पित रहा है।  समाजवादी सरकार की पांच वर्ष की तमाम उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ बूथ और वार्ड का इंतजाम फूलफ्रूप तरीके से करें।
श्री अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय, लखनऊ में नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। लखनऊ में महापौर पद की प्रत्याशी समाजवाद के शिखरपुरूष आचार्य नरेन्द्र की पौत्र वधू श्रीमती मीरा वर्धन सहित इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सांसद श्री संजय सेठ, पूर्वमंत्री श्री राजेंद्र चौधरी एवं श्री अभिषेक मिश्र एवं एम.एल.सी. श्री एसआरएस यादव व डा0 मधु गुप्ता भी मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा है कि दिल्ली की सरकार के 4 वर्ष और उ0प्र0 की सरकार के 8 महीने बिना किसी उपलब्धि के बीत गए। भाजपा की क्या दिशा है यह भी तय नहीं है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा का बस एक मात्र उद्देश्य समाजवादी सरकार के कार्यों को बर्बाद करना और श्री अखिलेश यादव के विरूद्ध दुष्प्रचार करना है।
 श्री यादव ने कहा कि भाजपा की आदत जनहित में काम करने की नहीं है। भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के दुष्परिणाम देश को भोगने पड़ रहे हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, सभी बेहाल हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नियम है कि काम से जीवन बदलता है किन्तु भाजपा की राज्य सरकार बसों और भवनों का रंग बदलना ही अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है। कानून व्यवस्था चैपट है।
 श्री अखिलेश यादव ने कहा कि विकास से खुशहाली आती है। समाजवादी सरकार ने सड़क, बिजली, पानी के साथ गरीबो के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की थीं। महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन चालू की थी। गोमती की साफ सफाई के साथ इसके रिवरफ्रंट पर जनता के लिए सौंदर्य स्थल बनाया था। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से मुक्ति की दिशा में कदम उठाए थे। लखनऊ में मेट्रो रेल चलाई। कारोबार और जीवन बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं लागू की।
 श्री यादव ने कहा कि निकाय चुनावों में बहुमत से जीत के लिए कार्यकर्Ÿाा हर मतदाता तक समाजवादी सरकार के कामों का ब्यौरा लेकर पहुंचे। हमारा काम बोलता है। हमें जरा भी आलस्य नहीं करना है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज भी किसी को भरोसा नहीं है। उसमें साजिश की बू-आती है। इसलिए चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्Ÿाा को सतर्क रहना है।
बैठक में कई वक्ताओं ने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विकास का बुनियादी ढ़ांचा खड़ा किया था। अब भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा। भाजपा जिस तरह से झूठे आश्वासन देकर लोगों को बहकाती है, उसके बारे में मतदाताओं को सचेत किया जाएगा।
    बैठक में  फाकिर सिद्दीकी (नगर अध्यक्ष) पूर्व सांसद श्रीमती सुशीला सरोज, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी तथा श्री अरविन्द कुमार सिंह, श्री सुनील यादव ‘साजन‘, डा0 राजपाल कश्यप, सभी (एम.एल.सी.) पूर्व विधायक गोमती यादव, एवं रेहान, विजय यादव, राम सागर यादव, सुश्री अपूर्वा वर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Scroll To Top
Translate »