कांग्रेस को नुकसान हुआ तो कोई भी दण्ड भुगतने को तैयार- मणिशंकर अय्यर


_1512728745

 

नई दिल्ली |  पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के कारण कांग्रेस से निलंबित हुए मणिशंकर अय्यर ने आज कहा कि यदि गुजरात चुनाव में पार्टी को कोई नुकसान पहुंचता है तो वह कोई भी दंड भुगतने को तैयार हैं। अय्यर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और यदि कांग्रेस नहीं रही तो भारत का कोई भविष्य नहीं होगा। उन्होंने यहां भारत-पाक संगोष्ठी से इतर कहा, ”यदि मेरी टिप्पणी से कांग्रेस को गुजरात में कोई नुकसान पहुंचता है तो पार्टी जो भी दंड उचित समझे, मैं उसे भुगतने को तैयार हूं।

 

अय्यर ने कहा, ”कांग्रेस ने मुझे काफी कुछ दिया है। यदि कांग्रेस नहीं हुई तो भारत का कोई भविष्य नहीं रहेगा। कांग्रेस ने गुरुवार को पीएम मोदी के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी करने के कारण अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान शनिवार को और दूसरे चरण का 14 दिसंबर को होगा।


Scroll To Top
Translate »