
लखनऊ. यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने शिक्षा के सुधार पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर-प्रदेश में अप्रैल से हाईस्कूल से एनसीईआरटी पैटर्न लागू किया जाएगा. डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में एनसीईआरटी पैटर्न विद्यार्थी को भी आसानी होगी. यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने आज मीडिया को संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी बीजेपी की सरकार रही है, शिक्षा का स्तर सुधारने पर हमेशा से ही जोर दिया गया है. दिनेश शर्मा ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है. उनका मानना है शिक्षा ही किसी भी सुधार का मुख्य आधार होगा. साथ ही शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जब भी बीजेपी की सरकार रही है, शिक्षा का स्तर सुधारने पर हमेशा से ही जोर दिया गया है. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य नकल विहीन परीक्षा कराने के साथ ही छात्र-छात्राओं का बुनियादी ज्ञान की जरुरत भी है. उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार ही मुख्य आधार होता है.
डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इस बार से एनसीईआरटी पैटर्न को हाइस्कूल के पाठ्यक्रम में लागू किया जाएगा. यह अप्रैल से लागू हो जाएगा. इससे हर विद्यार्थी को भी आसानी होगी. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधार को लेकर अग्रसर है. इसके साथ ही उन्होने कहा कि अब स्कूलों की मान्यता ऑनलाइन की जाएगी. इसके साथ ही किसी को भी उसका रिजल्ट अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगा.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तो नकल माफिया के खिलाफ यूपी एटीएस की मदद ली जा सकती है. नकल विहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन तैयार है. साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं. बोर्ड परीक्षा के लिए सभी केंद्रों की सूची तैयार कर ली गई है. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि नकल करने समय स्कूल में पकड़े जाने पर उस सेंटर की जिम्मेदारी होगी. सीसीटीवी से हर परीक्षा केंद्र पर निगरानी होगी. दिनेश शर्मा ने कहा कि एनसीईआरटी की किताबों को अंगीकृत करेंगे जिससे असमानता खत्म होगी. अगले सत्र से एनसीईआरटी पैटर्न लागू होगा. हमने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल का नाम शहीद कैप्टन मनोज पांडे के नाम पर किया है. अब स्कूलों में योग और जूडो की क्लास शुरू हुईं हैं.
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सेवानिवृत्त अध्यापकों के लिए मानदेय बढ़ाया. उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में पहली बार 24 जनवरी को यूपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. यूपी दिवस में विद्यालयों की भी भागीदारी होगी. यूपी उत्तम प्रदेश है इसे अब सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है.
https://rashtriyadinmaan.com
