मुख्यमंत्री से श्री कुमार मंगलम बिरला ने भेंट की


PRESS (2)

 
प्रदेश में निवेश की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में किया विचार-विमर्श
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से आज उनके सरकारी आवास पर प्रसिद्ध उद्योगपति तथा आदित्य बिरला गु्रप के चेयरमैन श्री कुमार मंगलम बिरला ने भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश में निवेश की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि उद्यमों की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाते हुए अवस्थापना सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया है। औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति सहित सेक्टरवार नीतियां लागू की गई हैं, जिनमें उद्यमों की स्थापना के लिए आकर्षक प्राविधान हैं।
मुख्यमंत्री  ने श्री बिरला को आगामी माह फरवरी में लखनऊ में आयोजित होने वाली इन्स्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करते हुए उन्हें प्रयाग कुम्भ-2019 का ‘लोगो’ भी भेंट किया।

Scroll To Top
Translate »