
लखनऊ:उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने गांधी जी के चित्र पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ तथा ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, जो पीर पराई जाने रे’ को सुना। इस अवसर पर उन्होंने गोमती तट पर दीपदान भी किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, राज्य सरकार के मंत्री, प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, सूचना निदेशक श्री अनुज कुमार झा सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गांधीवादी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
