
कांगड़ा | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में मलकवाल के निकट चुवाड़ी मार्ग पर भयानक हादसा हुआ जब एक स्कूल बस करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 17 बच्चों की मौत हो गई है जबकि कई बच्चे घायल भी हुए हैं।
यहां मिली जानकारी के मुताबिक बजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल की बस चेली गांव के नजदीक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत कार्य जारी है।
बता दें कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई बच्चे अभी भी दबे हुए हैं जिन्हें अभी निकालने की कोशिश की जा रही है। घायल बच्चों को सिविल अस्पताल नूरपुर में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी के बाद बच्चों के परिजन गहरे सदमे में हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
