
lucknow | नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने आज अंबेडकरनगर में कहा है कि भाजपा विधायक को बचाने के लिए योगी सरकार उन्नाव कांड की जांच सीबीआइ से करा रही है। जबकि पीडि़त पक्ष भी इस तरह की मांग नहीं किया था। यह आपराधिक मामला और इसका राजनीतिकरण न करके दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाय। प्रदेश में लगातर अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार कहते नहीं थक रही है कि प्रदेश अपराधमुक्त हो रहा है। भाजपा का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आ रहा है।
आज यहां प्रेसवार्ता उन्होंने कहा कि योगी की सरकार का दावा है कि अपराधियों का एंकाउंटर कर दिया गया या प्रदेश छोड़ कर भाग गए तो प्रदेश में क्राइम का ग्राफ क्यों बढ़ रहा है। धर्म की आड़ में अधर्म कार्य किए जा रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि झूठ व फरेब के बल पर सरकार बनाई है और यही जनता के सामने आ रहा है। ऋणमाफी में किसानों के साथ छल किया गया। सरकार प्रत्येक मुद्दे पर फेल है। इनके पास कोई भी मुद्दा नहीं है। इस दौरान नेता विपक्ष ने फिलहाल सपा-बसपा गठबंधन पर कोई टिप्पणी नहीं किया।
https://rashtriyadinmaan.com
