
लखनऊ|
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर की 91वीं जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने श्री चन्द्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।
डाॅ0 लोहिया सभागार में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने अपने संघर्ष के बलबूते बलिया से निकलकर देश की सबसे बड़ी कुर्सी तक पहुंचे। उन्होंने देश को समझा और जमींन पर चलकर पदयात्रा के माध्यम से गरीबों, किसानों, नौजवानों की समस्याओं की लड़ाई लड़ने का काम किया। युवा तुर्क के नाम से लोकप्रिय रहे चन्द्रशेखर जी पर हम समाजवादियों को गर्व है।
श्री यादव ने कहा कि बलिया का समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि बलिया ही थी। समाजवादी सरकार में लखनऊ में जेपी संग्रहालय जैसा म्यूजियम पूरे देश में किसी नेता के जीवन संघर्ष पर आधारित कोई दूसरा नहीं है। जेपी संग्रहालय में आपातकाल, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को बखूबी समझा जा सकता हैं। चन्द्रशेखर जी समाजवादी आंदोलन का स्तम्भ थे और जे.पी. के बहुत निकट थे।
इस अवसर पर अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एसआरएस यादव और अरविन्द कुमार सिंह ने भी श्री चन्द्रशेखर जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
https://rashtriyadinmaan.com
