उत्तराखण्ड राज्य के विकास मे मातृ शक्ति का विशेष योगदान है—-मंत्री प्रकाश पंत


 2018060211

रूद्रपुर  – नार्वे सरकार के पीपीपी उपक्रम एनएमआई के साथ मिलकर माइक्रोफाईनेन्श कम्पनी (सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड) देशभर मे महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन कर रही है। सेटिन द्वारा महिलाओ मे वित्तीय साक्षरता और नेतृत्व सशक्तिकरण के लिए आठ राज्यो मे 11 कार्यशालाओ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे 10वी कार्यशाला का आयोजन रूद्रपुर मे एक स्थानीय होटल मे आयोजित किया गया जिसमे किच्छा, गदरपुर, रूद्रपुर  व हल्द्वानी की शाखाओ से जुडी लगभग 300 महिलाओ ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का सुभारम्भ प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री पंत ने कहा महिलाओ ने अलग-अलग क्षेत्र मे अपनी पहचान बनाकर समाज को एक नई दिशा दिखाई है। उन्होने कहा उत्तराखण्ड राज्य के विकास मे मातृ शक्ति का विशेष योगदान है। उन्होने कहा उत्तराखण्ड सरकार स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से महिलाओ को सशक्त करने मे अग्रिम भूमिका निभा रही है ताकि महिलाएं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होने कहा सभी महिलाओ को अपने अधिकार व कर्तव्य की जानकारी होनी चाहिए। उन्होने कहा महिलाओ को अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृण करने के लिए कार्य करना होगा।
श्री पंत ने कहा किसी भी व्यवसाय को शुरू करने हेतु बैंको से जो लोन लिया जाता है, उस लोन का व्यवसाय को आगे बढाने मे सही उपयोग किया जाए। उन्होने कहा प्रदेश सरकार महिलाओ को कृषि, पशुपालन व अन्य व्यवसायो हेतु 01 लाख का ऋण 1 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करा रही है। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा हम आधुनिक भारत की ओर बढ रहे है। महिलाओ को हर क्षेत्र मे उचित स्थान मिले इसके लिए सरकार द्वारा महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के सीओओ श्री देव शर्मा नंे कहा महिला नेतृत्व सशक्तिकरण कार्यशालाएं हमारे सामाजिक सरोकार आधारित सिद्धान्तो का ही विस्तार है। उन्होने कहा मुझे उत्तराखण्ड से लगाव है और प्रसन्न्ता हो रही है कि 10वी कार्यशाला का आयोजन रूद्रपुर मे किया जा रहा है। उन्होने कहा हमारे साथ पूरे देश मे 26 हजार मेम्बर व 01 लाख महिलाएं जुडी है।
उन्होने कहा इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका संवर्द्धन, बालिका शिक्षा, कौशल संवर्द्धन, विकास एवं आर्थिक शाक्षरता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण करते हुए जमीनी स्तर पर सामाजिक प्रदर्शन का मजबूत करना और सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी साझा करना है। उन्होने कहा आगे जाकर हमारा प्रयास मूल्यांकन आधारित ट्रेनिंग का खाका तैयार कर अपने सदस्यो को वित्तीय रूप से सुदृढ एवं सामाजिक नेतृत्व परिपूर्ण जीवन के लिए प्र्रशिक्षित कर सशक्त करने का रहेगा। उन्होने कहा 11वीं कार्यशाला का आयोजन मध्य प्रदेश के गादरवाडा मे किया जायेगा।
कार्यशाला मे महिला आयोग की सदस्या डा0 अफशां मलिक, लीड बैंक वित्तीय साक्षरता केन्द्र के अधिकारी एनके पांडे, डिप्टी सीओओ मुकुन्द माधव, राहुल जेथ्रो, चन्दशेखर जोशी, मनीष कुमार, सत्येन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
– – – –

Scroll To Top
Translate »