
जिलाधिकारी ने सभी कम्पनियों का सीएसआर डाटा शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश आरएम सिडकुल को दिये
ऊधम सिंह नगर | सभी कम्पनियाॅ/संस्थान गोद लिये जा (एडोप्ट किये जा रहे) रहे विद्यालयों के बच्चों के शैक्षणिक एवं बौधिक विकास हेतु रोबोटिक मैकेनिज्म के स्थान पर मानवीय स्पर्श एवं भावनात्मक लगाव से कार्य करें।
यह बात जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल ने डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार रूद्रपुर में आयोजित सीएसआर/एमएसआर समिति की बैठक में सीएसआर मद से संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी संस्थाएं व्यक्तिगत रूचि लेते हुए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर भी कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि बच्चों के भविष्य को और अधिक उज्जवल बनाया जा सके। उन्होंने उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों कों आगे की पढ़ाई हेतु कैरियर काउंसिलिंग आयोजित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक कक्षा से ही विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने हेतु कक्षावार आकर्षक अध्ययन सामग्री/चार्ट की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालयों को अपग्रेड करने हेतु वाॅल पेंटिंग के लिए प्रभावात्मक सामग्रियों का गहनता से अध्ययन करते हुए यूनीफार्म पेंटिंग डिजाईन तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु अभिभावकों को भी प्रत्यक्ष रूप से शामिल करने को कहा। उन्होंने बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करने के लिए प्रातः काल में एक घण्टा रीडिंग व सामान्य ज्ञान के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद के ड्रोप आउट बच्चों के चिन्हीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश सम्बन्धित संस्था को दिये। जिलाधिकारी ने सभी कम्पनियों का सीएसआर डाटा शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश आरएम सिडकुल को दिये।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी डाॅ.पीएन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी शैलजा भट्ट, जिला शिक्षा अधिकारी बैसिक रवि मेहता, आरएम सिडकुल कमल किशौर, विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि- संजीव तौमर, अनूप सिंह, सुशील कुमार, जीसी जोशी, रमेश सिंह, सौरभ शुक्ला, कुलदीप सिंह, ललित रौतेला आदि उपस्थि थे।
https://rashtriyadinmaan.com
