
लखनऊ | काकोरी में क्षेत्र के जेहटा रोड पर सुबह 11 बजे एक मकान में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है, राहत- बचाव कार्य शुरू हो गया है।
लखनऊ में काकोरी के जेहटा के मुन्ना खेड़ा में संजय के मकान में सुबह 11 बजे बारूद का धमाका हुआ। बिल्डिंग ध्वस्त होने से मजदूर रामशरण निवासी बहराइच और मोहम्मद नासिर निवासी फरीदपुर थाना ठाकुरगंज की हादसे में मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। पास के क्षेत्र में विस्फोट की धमक के कारण लोगों के घरों की दीवारें तक हिल गईं। हालांकि यह बताया जा रहा है। मकान में विस्फोटक का अवैध गोदाम है।
https://rashtriyadinmaan.com
