
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह सभी को समाज में अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।
————-
https://rashtriyadinmaan.com
