
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के लिए बहुत काम किया। जम्मू कश्मीर के लिए काफी पैसा केंद्र सरकार ने भेजा, लेकिन उसका सही उपयोग नहीं किया गया।जम्मू और लद्दाख की जनता ने हमें चुना लेकिन विकास के लिए इन क्षेत्रों के साथ न्याय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सरकार नहीं बल्कि जम्मू और कश्मीर का विकास और उसकी सुरक्षा एक मात्र उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा किए गए आन्दोलनों और उनके बलिदान का ही परिणाम है जिसने जम्मू और कश्मीर से परमिट व्यवस्था को समाप्त किया।
शाह ने कहा कि मैं जम्मू और कश्मीर की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं, कांग्रेस पार्टी कितना भी षड्यंत्र करले लेकिन कोई भी जम्मू और कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकता। सैफुद्दीन सोज साहब भाजपा कभी जम्मू कश्मीर को भारत से अलग नहीं होने देगी। जम्मू कश्मीर हिंदुस्तान का अटूट हिस्सा है। श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने इससे अपने खून से सींचा है।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए सरकार में होने या ना होने से फ़र्क नहीं पड़ता। हमारे लिए जम्मू कश्मीर का विकास और उसकी सलामती एकमात्र प्रमुख उद्देश्य है।
https://rashtriyadinmaan.com
