प्रदेश के नागरिकों को बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु बनाया जाये मोबिलिटी प्लान: मुख्य सचिव


DSC_3690
राज्य स्तरीय टास्क फोर्स आॅन मोबिलिटी की बैठक आहूत
 
लखनऊ |  मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु मोबिलिटी प्लान बनाया जाये। जिस हेतु सम्बन्धित विभागों से सुझाव प्राप्त करने के साथ-साथ बेहतर मैनेजमेंट सिस्टम हेतु अनुभवी विशेषज्ञ का चयन नियमानुसार कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता पर सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये।
 
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स आॅन मोबिलिटी की बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि परिवहन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को बेहतर ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने हेतु विभागवार सुझाव यथाशीघ्र उपलब्ध कराना होगा। 
बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन श्रीमती अराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव आवास श्री नितिन रमेश गोकर्ण, परिवहन आयुक्त श्री पी0 गुरू प्रसाद सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Scroll To Top
Translate »