संयुक्त राष्ट्र में बोलीं सुषमा स्वराज- पीएम मोदी ने लिया नए भारत का संकल्‍प


29_09_2018-sushma-swaraj_18480080_194347893

न्‍यूयार्क,। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में नए भारत का संकल्‍प लिया गया है। सुषमा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद से निपटना विश्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। अगर हम विश्व को जलवायु परिवर्तन से बचाना चाहते हैं तो विकसित देशों को छोटे देशों के लिए आगे आना होगा।

सुषमा स्‍वराज ने कहा कि आज आतंकवाद का राक्षस कहीं धीमी गति से तो कहीं तेज गति से हर जगह पहुंच चुका है। 9/11 का दोषी तो मारा गया लेकिन 26/11 का दोषी आज तक जिंदा है। ओसामा बिन लादेन को पूरी दुनिया में खोजा जा रहा था लेकिन किसी को नहीं पता था कि खुद को अमेरिका का दोस्त बताने वाले पाकिस्तान ने ही उसे छिपा रखा था। पाकिस्तान को लेकर सुषमा ने कहा कि भारत ने कई बार बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी देश इस बारे में गंभीर नहीं था। पाकिस्‍तान मारने वालों की पैरवी करता है। निराधार आरोप लगाना पाकिस्‍तान की आदत है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रक्रिया जल्‍द शुरू हो।


Scroll To Top
Translate »