मुरादाबाद एक्सपो मार्ट में विदेशी ग्राहकों का रेला, निर्यातकों के चेहरे खिले


HT_MBCA_UAE_BAYER_ORDERING_MORADABAD_STALL_1539611831_1539611831

दूसरे दिन फेयर में उमड़े बायर, जोरदार कारोबार

    lucknow |   मुरादाबाद में एक्सपो मार्ट पर चल रहे ऑटम फेयर के दूसरे दिन जोरदार कारोबार हुआ। मार्ट में विदेशी ग्राहकों का रेला उमड़ पड़ा। मुरादाबाद के कई स्टालों पर ग्राहकों के ऑर्डरों की बरसात हुई। सुबह से शाम तक विदेशी ग्राहकों की आवाजाही स्टालों पर बनी रही। निर्यातकों के चेहरे खिल उठे। हैंडीक्राफ्ट के निर्यातकों को ऑटम फेयर के दूसरे दिन उम्मीद से ज्यादा कारोबार मिलने का एहसास हुआ।

सोमवार सुबह फेयर का समय शुरू होने के वक्त एक्सपो मार्ट में बायर्स रजिस्ट्रेशन काउंटर विदेशी ग्राहकों से खचाखच भर गया। रजिस्टे्रशन कराने के बाद विदेशी ग्राहकों ने पहले मार्ट परिसर में निर्यातकों के स्थायी शोरूमों पर कदम रखा। फिर अस्थायी हॉलों में ग्राहकों की आमद बढ़ती चली गई। मुरादाबाद के ढाई सौ से ज्यादा स्टालों पर विदेशी ग्राहक लगातार पहुंचते रहे। फेयर के शुरुआती दो दिन में ढाई हजार से ज्यादा विदेशी ग्राहक पहुंच गए। निर्यातकों की जुबां पर इस बार जोरदार कारोबार होने की बात सुनाई दी। ज्यादातर निर्यातकों के चेहरे खुशी में खिले नजर आए। पुराने हुए पक्के, नए बायर भी खूब दिखे मुरादाबाद के निर्यातकों को फेयर में नए ग्राहक भी काफी संख्या में आने का एहसास हुआ।

कुमार इंटरनेशनल के अमित अग्रवाल, नीरज गांधी ने कहा कि इस बार ज्यादातर बायर ज्यादा संख्या में माल खरीदने का मन बनाकर आए हैं। अजय गुप्ता जिम्मी ने कहा कि बायर लगातार आ रहे हैं। प्रयोगों को खूब पसंद कर रहे हैं। गैलेक्सी एक्सपोर्ट के शाहनवाज, परवेज एक्सपोर्ट के शहजाद अली ने कहा कि बड़ी संख्या में बायर्स पहुंचे और एंटीक लुक के आइटमों को बुक कर लिया। एल्पाइन एक्सपोर्ट के राजीव भंडूला ने कहा कि बायर्स ने अच्छे बिजनेस का रुझान दिखाया है। वल्लभ मेटल्स के सहदेव सोनी ने कहा कि एक ही राउंड में कई देशों के बायर्स पहुंचे। उन्हें अटेंड करने में दिन भर व्यस्तता रही।


Scroll To Top
Translate »