
सीएम योगी ने कहा कि गुजरात में बन रहे ‘स्टेचू ऑफ यूनिटी’ पर्यटन का नया केंद्र बनेगा, अब सिर्फ लोग ताजमहल देख कर वापस नहीं जायेंगे। पर्यटक अब ताजमहल की तरह ‘स्टेचू ऑफ यूनिटी’ को भी देखने आएंगे। और आज रूपाणी जी लोकार्पण का निमंत्रण देने आए है, उसके लिए मैं उनका स्वागत करता हूं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक बड़े अच्छे उद्देश्य से आज विजय रूपाणी जी उत्तर प्रदेश आए हैं। एक लंबे संघर्ष के बाद जब आजादी मिलने का रास्ता खुला तो अंग्रेजो ने देश में चाल चली, जिसमें लोगों को भड़काकर उनमें फुट डालने का काम किया गया था, उस समय सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक साथ जोड़ने का काम किया था। गुजरात में सरदार पटेल की भव्य मूर्ति बना कर 31 अक्टूबर को लोकार्पण कराया जा रहा है। इसके लिए विजय रूपाणी आज उत्तर प्रदेश में आये हैं।
एकता संवाद कार्यक्रम में गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में सबका सम्मान है। दूध में चीनी की तरह सब लोग घुले मिले हैं। गुजरात के विकास में यूपी का श्रम लगा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे ऊंचे व्यक्तिव के आदमी थे। उनके सम्मान में विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति बन कर तैयार है और उसके लोकार्पण का निमंत्रण लेकर मैं यहां आया हुं। रुपाणी ने बताया कि हम जिस पाठशाला में पड़े हैं वहां हमें यह सिखाया गया है कि भारत की एकता को आगे की पीढ़ी तक जाना चाहिए। पहली की सरकारों ने ऐसा नहीं किया, यहां तक गांधी जी के विचार आगे बढ़े इसके लिए मोदी जी ने काम किया है। अगर आज सरदार पटेल जी न होते तो देश का नक्शा कुछ और होता।
https://rashtriyadinmaan.com
