सीएम योगी की मौजूदगी में रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट, कई कंपनियों के साथ औद्योगिक विकास विभाग एमओयू साइन करेगा


about91
यूपी का पहला निजी इंडस्ट्रियल रेल पार्क फतेहपुर में

लखनऊ । निजी क्षेत्र में पहला इंडस्ट्रियल रेल पार्क के लिए मंगलवार को लखनऊ में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन होगा। इस पार्क में निवेश करने वाली दर्जनों कंपनियों के निवेशक इस मीट में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कई कंपनियों के साथ औद्योगिक विकास विभाग एमओयू साइन भी करेगा। इस पार्क के जरिए ढाई हजार करोड़ का निवेश होगा और करीब बीस हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।फतेहपुर में बनने वाले इस पार्क में रेल कोच के उपयोग होने वाले कलपुर्जों व सहायक उपकरणों का निर्माण होगा। एक तरह से यह पार्क रायबेरली के लालगंज कोच फैक्ट्री के लिए सप्लाई चेन का काम करेगा।

प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मार्डन कोच फैक्ट्री लालगंज की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिये यह पार्क 254 एकड़ भूमि में विकसित किया जा रहा है। रेल पार्क के तहत 216 एकड़ में चार श्रेणी के 71 प्लाट एवं शेष 25 एकड़ भूमि में मूलभूत सुविधायें विकसित होंगी। मूलभूत सुविधाओं के अन्तर्गत 24 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क तथा बाउण्ड्री वाल सहित हेल्थ सेन्टर, कैन्टीन, जनरल स्टोर, पुलिस एवं फायर स्टेशन, कन्ट्रोल एवं गार्ड रूम, कम्युनिटी सेन्टर शामिल हैं।

समारोह को औद्योगिक विकास सतीश महाना, राज्य मंत्री सुरेश राणा, औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में ईज आफ डूइंग बिजनेस पर फिल्म, निवेश मित्र प्रोजेक्ट व प्राइवेट इण्डस्ट्रियल पार्क पर प्रेजेन्टेशन, मार्डन कोच फैक्ट्री पर प्रेजेन्टेशन होगा। इस पार्क को विकसित करने वाले एबीए इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक अली खान, प्रिन्सिपल चीफ मटीरियल्स मैनेजर, मार्डन कोच फैक्ट्री, लालगंज, रायबरेली तथा जनरल मैनेजर, मार्डन कोच फैक्ट्री, लालगंज रायबरेली भी कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।

फतेहपुर में बनने वाले रेल पार्क में 2500 करोड़ के निवेश के जरिए करीब 20 हजार लोगों के रोजगार का रास्ता खुलेगा। इस पार्क में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए छोटी बड़ी करीब 112 कंपनियां तैयार हैं। इंडस्ट्रियल पार्क के लिए जमीन खरीदने पर लिए गए कर्ज के ब्याज पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। कर्मचारियों के लिए हॉस्टल और डॉरमेट्री बनाने के लिए ब्याज पर 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

हिंदुस्तान फाईबर ग्लास, जिंदल समूह, इंदिरा इंडस्ट्रीज,पेन्नार समूह, नीको, चैन्नई राधा इंजीनियरिंग, देवास मेटल्स सर्विस, डूराटफ ग्लास, रेलटेक, फेबले ट्रांसपोर्ट, ज्यूमेक्स इक्युपमेंटस, ओमेक्स आटो।


Scroll To Top
Translate »