डिप्टी सीएम केशव मौर्य के लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं को दोहरा चार्ज


 

H_201608221729250073

 

कुछ अभियंताओं पर बरस रही है मेहरबानी, विभाग में रोष

लखनऊ  |     डिप्टी सीएम केशव मौर्य के लोक निर्माण विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है , शासन की रोक के बावजूद कुछ अभियंताओं को दोहरा चार्ज दे कर जबरदस्त मेहरबानी दिखाई जा रही है । वहीं , बहुत से ऐसे अभियंता भी है जो बिना चार्ज के हैं तथा किनारे पड़े हुए हैं उनको देखा भी नहीं जा रहा है । विभाग में चल रहे इस दोहरे रवैए से रोष है|

यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्ति का दावा करने वाले लोक निर्माण विभाग ही आज कल गड्डे में चल रहा है । विभागीय मंत्री केशव मौर्य , का सुधार का अभियान विभाग में पूरी तरह से अभी तक कारगर साबित नहीं हो रहा है । शासन की रोके बाद भी विभाग में कुछ अभियंताओं को दोहरा चार्ज दिया गया है ,? आखिर क्यों इस का जवाब विभाग के अधिकारियों के पास नहीं है ।

मुख्य अभियंता वि/यां अभय शंकर श्रीवास्तव , मुख्य अभियंता के साथ ही साथ अधीक्षण अभियंता 30,वां वि/यां वृत्त लोकनिर्माण विभाग का भी अतिरिक्त चार्ज आज कल देख रहे हैं । जबकि इसी खंड मे वि/यां के अधिशासी अभियंता से प्रोन्नत हो अधीक्षण अभियंता एस.एम.गर्ग को अधीक्षण अभियंता का कार्य भार नियमत: दिया जाना चाहिए था , पर मुख्य अभियंता अभय शंकर श्रीवास्तव ने ऐसा नहीं किया, अधीक्षण अभियंता का भी स्वयं चार्ज ले लिया । जबकि अभय शंकर इसी महीने रिटायर्ड होने वाले हैं।

इसी तरह अधीक्षण अभियंता 44,वां वि/यां, वृत्त, वाराणसी राजाराम को लखनऊ 17,वां वृत्त ,वि/या का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है । वाराणसी और लखनऊ का चार्ज एक साथ कैसे देखा जा रहा होगा यह आसानी से समझा जा सकता है ।जबकि यहां पर प्रोन्नत हुए अधीक्षण अभियंता उमाकांत सिंह के होने के बाद भी 17,वां वि,/यां ,वृत्त का चार्ज नहीं दिया गया ।

जय सिंह मौर्य , अधीक्षण अभियंता, सिविल, लखनऊ और रायबरेली वृत्त है। अधिशासी अभियंता से प्रोन्नत हो कर यह अधीक्षण अभियंता हो गये है और उस पद का कार्यभार भी देख रहे हैं लेकिन अभी भी प्रांतीय खंड लखनऊ के अधिशासी अभियन्ता का अतिरिक्त चार्ज देखा जा रहा है । जय सिंह मौर्य, दोहरा चार्ज कैसे देख रहे हैं , इसका जवाब अधिकारियों के पास नहीं है ।
इसी तरह कामेश्वर सिंह, अधिशासी अभियंता सिविल अनुरक्षण खंड _ 2, लखनऊ है , इसके बाद भी वह अतिरिक्त चार्ज के रूप में अस्थाई अनुरक्षण खंड -3, सिविल, लखनऊ का भी काम देख रहे है ।अनुरक्षण खंड -3, सिविल लखनऊ मे अभी तक किसी अधिशासी अभियंता की तैनाती ही नहीं की गई है ।

लोक निर्माण विभाग मे कुछ अभियंता दोहरे चार्ज की जहां मलाई खा रहे हैं, वही कुछ अभियंता ऐसे भी हैं जिन के पास काम ही नहीं है या अनुभवी होने के बाद भी काम विहीन पदों पर बैठा दिया गया है ।

 


Scroll To Top
Translate »