
मध्य प्रदेश एग्जिट पोल्स (Madhya Pradesh Exit Poll)
मध्य प्रदेश में एबीपी और सीएसडीएस के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी के हाथ से सरकार जा सकती है। बीजेपी को सिर्फ 94, कांग्रेस को 126 और अन्य को खाते में दस सीटें जा सकती हैं। टाइम्स नॉओ और सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 126, कांग्रेस को 89, बीएसपी को छह और अन्य को नौ सीटें मिलने की संभवना है। इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 102-120, कांग्रेस को 104-122, बीएसपी को एक से तीन, और अन्य को तीन से आठ सीटें मिलने की संभवना है। लोकनीति और सीएसडीएस का एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र की 56 सीटों में से बीजेपी को 20, कांग्रेस को 33 और अन्य की 3 सीटें मिलती दिख रही है। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग एक चरण में हुई। राज्य की सभी सीटों पर वोटिंग 28 नवंबर को संपन्न हुई थी। मध्य प्रदेश में सरकार की बात करें तो इस समय बीजेपी की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं।
छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल (Chhattisgarh Exit Poll)
छत्तीसगढ़ में इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 42 से 50, कांग्रेस को 32 से 38, बीएसपी गठबंधन को छह से आठ सीटें और अन्य को एक से तीन सीटें मिल सकती हैं। सी-वोटर/रिपब्लिक टीवी के अनुसार बीजेपी को 40-48, कांग्रेस को 37-43 और बसपा-जेसीसी गठबंधन को मिल सकती हैं 5 से 6 सीटें। सी-वोटर/रिपब्लिक टीवी के अनुसार बीजेपी को 40 फीसदी, कांग्रेस को 40.5 फीसदी और बसपा-जेसीसी गठबंधन को 19.5 फीसदी मत मिल सकते हैं। टाइम्स नाऊ के अनुसार बीजेपी को 46, कांग्रेस को 35 और बसपा-जेसीसी गठबंधन को मिलेंगी 7 सीटें। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुए थे। 12 और 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ के लिए वोट डाले गए थे। इस समय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह हैं और राज्य में बीजेपी की सरकार है।
राजस्थान एग्जिट पोल (Rajasthan Exit Poll)
राजस्थान में एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 130 सीट पर जीत के साथ बहुमत का अनुमान है। जबकि बीजेपी को 63 सीट और अन्य को 7 सीट मिल सकती हैं। बसपा को एक भी सीट मिलने के आसार नहीं हैं। जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 93 सीट जबकि कांग्रेस को 91 सीट और अन्य को 16 सीट मिलने के आसार हैं। रिपब्लिक-जन की बात के एक्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में किसी को बहुमत नहीं। आज तक-एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 55-72 सीट, कांग्रेस को 119-141 सीट, और अन्य को 4-11 सीट का अनुमान। इंडिया टुडे और ऐक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 42 फीसदी, बीजेपी को 37 फीसदी और अन्य को 21 फीसदी वोट मिलने का अनुमान। रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 83-103 सीट, कांग्रेस को 81-101 और अन्य को 15 सीट मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ- सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 105 सीटें, बीजेपी को 85 सीटें मिलने का अनुमान है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हुई। राज्य की सभी 200 सीटों में से 199 पर मतदान हुआ। राजस्थान में इस समय बीजेपी की सरकार है और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री हैं।
तेलंगाना एग्जिट पोल (Telangana Exit Poll)
टाइम्स नाऊ के सर्वे में बाकी तेलंगाना में बाकी पार्टियों जैसे कांग्रेस को 37 सीटें, भाजपा को 7 सीटें और अन्य को 9 सीटें मिलने का दावा किया है। चुनाव के पहले के हालात देखें जाएं तो कांग्रेस की स्थिति इस बार बेहतर नजर आ रही है। वहीं टीआरएस की सीटें काफी कम होती नजर आ रही हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव आज (शुक्रवार) को हो रहे हैं। तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटे हैं। केसीआर ने सितंबर महीने में विधानसभा को भंग कर दी थी, जिसके बाद चुनाव हो रहे हैं।
मिजोरम एग्जिट पोल (Mizoram Exit Poll)
मिजोरम में टाइम्स नाउ और सीएनएक्स ने अपने एग्जिट पोल में पूर्वोत्तर के इस राज्य में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, मिजोरम नेशनल फ्रंट को 18, कांग्रेस को 16 और अन्य के हिस्से में 6 सीटें जा सकती हैं। वहीं सीवोटर-रिप्ब्लिक टीवी के एग्जिट पोल में भी यही स्थिति है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 14-18, एमएनएफ को 16-20 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें जाने की उम्मीद है। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान हुए थे। मिजोरम में कुल 40 विधानसभा की सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 21 सीटों की आवश्यकता है। इस समय मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है।
https://rashtriyadinmaan.com
