अखिलेश यादव ने किया तंज ,बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह…


dh56c9jo_akhilesh-yadav_625x300_11_December_18

 

लखनऊ  |   पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा। अखिलेश ने विपक्ष के एकजुट होने के संकेत देते हुए बीजेपी के खिलाफ 2019 में लड़ाई में साथ देने का भी इशारा किया।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह …तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह…’ बता दें कि सोमवार को ही विपक्षी दलों की बुलाई सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस ने भी सबके एकजुट होने का समर्थन किया था।

लेकिन इतना तय है कि अगर कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से सुधरा तो विपक्षी एकता की बात को एक बार फिर बल मिलेगा।


Scroll To Top
Translate »