किसानों की कर्जमाफी बोले राहुल गांधी-तीनों राज्यों में कर्ज जल्द माफ होगा


गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ”मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसानों आपसे मैं यह कहना चाहता हूं कि बहुत जल्द आपका कर्ज माफ होने जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों की कर्जमाफी के वादे का उल्लेख अपनी चुनावी सभाओं में किया था। उन्होंने राफेल मामले को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी दोहराया और कहा कि एक उद्योगपति को 30 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया गया है।

 

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है और विमान की कीमत पर सवाल अब भी बरकरार है। उन्होंने राफेल सौदे को लेकर पुराने आरोपों को फिर से दोहराया है। राहुल ने कहा कि इस मामले में हमारी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग नहीं मानी गई। राहुल ने आरोप लगाया कि सीएजी की रिपोर्ट लोकलेखा समिति (पीएसी) को नहीं भेजी गई है।


Scroll To Top
Translate »