सीएम योगी ने बोला हमला,कांग्रेस ने झूठ बोलकर षड्यंत्र रचने का दुस्साहसिक कार्य किया
in Main Slide, राष्ट्रीय, विविध
December 14, 2018
599 Views
राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर जमकर बरसे
लखनऊ | राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन चिट मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर षड्यंत्र रचने का दुस्साहसिक कार्य किया है।
इसके लिए उन्हें देशवासियों और सेना से मांफी मांगनी चाहिए। सीएम योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर देश की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। बताते चलें कि पिछले काफी समय से राफेल सौदे को लेकर विपक्ष मोदी सरकार को आड़े हाथ लेता आ रहा है। विपक्ष का आरोप है कि इस सौदे में अनिल अंबानी की कंपनी को जानबूझकर ऑफसेट पार्टनर बनाया गया है, जबकि पहले यह सौदा फ्रांस की दसॉल्ट का एचएएल के साथ होना था।
इसके बाद से इस मामले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं। शुक्रवार को इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद फ्रंट पर आई बीजेपी सरकार ने केंद्र से लेकर राज्य तक कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। न्यायालय के फैसले ने जहां सरकार को बहुत बड़ी राहत दी है वहीं विपक्ष के लिए यह तगड़ा झटका मिला है।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को बताना चाहिए कि आखिर किसके कहने पर उन्होंने देश की सुरक्षा से जुड़े इतने महत्वपूर्ण फैसले को इतने समय तक लटकाए रखा। देश जानना चाहता है कि आखिर उनके सोर्स ऑफ इन्फॉर्मेशन क्या हैं? आखिर किसके कहने पर उन्होंने अनर्गल आरोप लगाकर भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया था। वह कौन लोग हैं जो भारत की बढ़ती हुई सुरक्षा क्षमता को देखना नहीं चाहते। देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते और उसके अध्यक्ष होने के नाते राहुल गांधी को देश के प्रति जवाबदेह रहना चाहिए था।
2018-12-14