अपहृत घायल बच्चे से सीएम योगी ने की मुलाकात, कहा, अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महिलो आशापुर के रहने वाले राकेश कुमार की कटका बाजार में फूलों के दुकान है। बड़े पैमाने पर सजावट का काम करते हैं। उनके दो बच्चे 6 साल प्रियांश कक्षा एक और 8 साल दिव्यांश सरस्वती शिशु मंदिर कटका में कक्षा दो के छात्र हैं। गुरुवार को दोपहर 12 बजे स्कूल में छुट्टी होने पर पैदल ही घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। थोड़ी देर बाद बच्चों के पिता के फोन पर 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। रात में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान प्रियांश की लाश और दिव्यांश को गंभीर हालत बरामद किया गया। पुलिस की गोली लगने से एक अपहरणकर्ता शिवपूजन राय घायल हो गया उसे भी राजधानी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।


Scroll To Top
Translate »