
lucknow | प्रयागराज में अगले माह से शुरू हो रहे कुम्भ को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही तैयारियाँ और व्यवस्थाएं पूरे विश्व में सुर्खियां बटोर रही हैं। युवा पीढ़ी कुम्भ को खास तौर पर जानना और समझना चाहती है | आज कुम्भ को प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाये गये #SwachhKumbh को वैश्विक समर्थन मिला | #SwachhKumbh लगभग 3 घंटे तक भारत में दूसरे स्थान पर ट्रेंड करता रहा | यही नहीं, अमेरिका , ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में भी इसे समर्थन मिला |
#SwachhKumbh को ले कर लगभग 10 हज़ार मेंशन हुए और डेढ़ करोड़ लोगों तक इसकी रीच रही। 13 हज़ार लोगों ने इसे शेयर किया | #SwachhKumbh को 4 करोड़ बार देखा गया। जिन लोगों ने इस अभियान में भाग लिया, उनमें बड़ी संख्या 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की थी। इनमें 68.4% पुरुष थे जबकि 31.6% महिलायें थी |
आज सोशल मीडिया पर #SwachhKumbh , #Kumbh2019 , #Prayagraj , #BhavyaKumbh , #Chalokumbhchalein , #Kumbhcalls , #DivyaKumbh , #MeForSwachhKumbh आदि कीवर्ड प्रमुखता से छाये रहे |
गौरतलब है कि राज्य सरकार मेला क्षेत्र को साफ़ सुथरा रखने के लिए तमाम कदम उठा रही है | बड़ी संख्या में शौचालयों की व्यवस्था की गयी है। कूड़ा प्रबंधन के लिए 20 हज़ार से अधिक डस्टबिन , 140 टिपर और 40 कैम्पेक्टेर उपलब्ध कराए जा रहे हैं | इसके अलावा 1 लाख से अधिक स्वछाग्रहियों की तैनाती की जा रही है | नमामिगंगे परियोजना के कार्यों में तेज़ी ली गई है ताकि कुम्भ में गंगा का प्रवाह स्वच्छ,निर्मल और अविरल बना रहे |
https://rashtriyadinmaan.com
