
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के कृष्णशिला क्षेत्र को नई वर्कशॉप की सौगात मिली है। कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री पी॰ के॰ सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री गुणाधर पाण्डेय, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री पी॰ एम॰ प्रसाद, निदेशक (वित्त) श्री एन॰ एन॰ ठाकुर, सीएमओएआई के सचिव श्री सर्वेश सिंह और कंपनी जेसीसी में वरिष्ठ श्रमिक संघ पदाधिकारी श्री अशोक दूबे एवं अरुण दूबे बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
नवनिर्मित वर्कशॉप के शुभारंभ के अवसर पर सीएमडी श्री सिन्हा ने कहा कि सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के साथ काम करते हुए कृष्णशिला क्षेत्र ने बेहद कम समय में कोयला उत्पादन, उत्पादकता और लाभार्जन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और कृष्णशिला क्षेत्र आज एनसीएल की शान है, जिस पर पूरे एनसीएल परिवार को गर्व है। यह क्षेत्र धीरे-धीरे सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस हो रहा है और कंपनी प्रबंधन शेष सुविधाएं भी जल्द से जल्द प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। श्री सिन्हा ने क्षेत्र के कामगारों से नई वर्कशॉप को स्वच्छ रखने और इसमें सभी सुरक्षा मानकों के पालन के साथ काम करने की अपील की।
निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री गुणाधर पाण्डेय ने कहा कि कृष्णशिला क्षेत्र अपनी कार्यकुशलता के चलते एनसीएल का पथ-प्रदर्शक कोयला क्षेत्र बनकर उभरा है।
निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री पी॰ एम॰ प्रसाद ने कहा कि कोयला उत्पादन एवं उत्पादकता के साथ कृष्णशिला क्षेत्र ने खान सुरक्षा में भी बेहतरीन प्रदर्शन की मिसाल कायम की है।
निदेशक (वित्त) श्री एन॰ एन॰ ठाकुर ने विश्वास जताया कि नई वर्कशॉप शुरू होने से कृष्णशिला क्षेत्र की कार्यकुशलता में और भी निखार आएगा।
जेसीसी सदस्य श्री अरुण दूबे एवं श्री अशोक दूबे तथा सीएमओएआई के महासचिव श्री सर्वेश सिंह ने कृष्णशिला क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेव्लपमेंट को नई ऊंचाई दिए जाने के हेतु एनसीएल प्रबंधन की सराहना की और कहा कि नई सुविधाओं से क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल और ऊंचा होगा तथा वे हमेशा की तरह क्षेत्र के किसी भी लक्ष्य को समय से पहले फतह करने के लिए जी-जान से प्रयास करेंगे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेट ऑफ द आर्ट वर्कशॉप
नवनिर्मित स्टेट ऑफ आर्ट वर्कशॉप के अंतर्गत स्टोर शेड, डम्पर रिपेयर शॉप, डोजर एंड फेस इक्विपमेंट रिपेयर शॉप, डोजर वॉशिंग स्टेशन, सब-स्टेशन, फायर फाइटिंग स्टेशन, पंप हाउस बिल्डिंग, स्टोर यार्ड, ओपन सर्विस ग्राउंड, सिक्योरिटी पोस्ट/टाइस ऑफिस तथा पर्याप्त पार्किंग स्पेस शामिल हैं। वर्कशॉप में रिपेयर शॉप पर ओवरहेड क्रेन भी लगाई गई है। इनके अलावा फायर फाइटिंग सिस्टम, प्रेशराइज्ड लूब्रिकेशन सिस्टम, यूज्ड ऑइल ट्रांसफर सिस्टम, वाशिंग सिस्टम तथा वेंटिलेशन सिस्टम लगे हैं। इसे बनाए जाने में लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत आई है।
वर्कशॉप लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री ए. एन. पांडेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि परियोजना अधिकारी श्री सी॰ एस॰ तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में एनसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधकगण, मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि 2007 में स्थापित हुआ कृष्णशिला क्षेत्र एनसीएल का सबसे युवा कोयला क्षेत्र है और अपनी स्थापना से अब तक क्षेत्र ने साल दर साल कोयला उत्पादन, उत्पादकता और लाभार्जन के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। वित्त वर्ष 2018-19 में कृष्णशिला क्षेत्र को 7 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं प्रेषण (डिस्पैच) के लक्ष्य दिए गए हैं। 13 जनवरी, 2019 तक क्षेत्र ने लगभग 5.7 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है, जोकि चालू वित्त वर्ष की इस अवधि में दिए गए कोयला उत्पादन लक्ष्य एवं गत वित्त वर्ष की समान अवधि में किए गए कोयला उत्पादन से लगभग 7 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में 13 जनवरी तक क्षेत्र ने इस अवधि के लक्षित कोयला प्रेषण और पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में किए गए कोयला डिस्पैच से 10 प्रतिशत अधिक लगभग 5.6 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया है।
https://rashtriyadinmaan.com
