
लखनऊ |
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी का जन्मदिन आज हर्षोल्लास से मनाया गया। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर बसपा द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की। दोनों पार्टियों के पदाधिकारिओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज के दिन संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर दोनों दलों के घोषित प्रत्याशियों को लोेकसभा चुनावो में सफल बनाएगें।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज सुश्री मायावती के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव राजेंन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संजय सेठ, तथा जावेद आब्दी भी साथ थे और उन्होने भी बहन मायावती को शुभकामनाएं दी।
https://rashtriyadinmaan.com
