
विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर आये सैंकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण ki
लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद आगरा, फिरोजाबाद एवं फतेहपुर सीकरी से विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर आये सैंकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम आदमी के साथ खड़ी रहने वाली और उनके हितों के लिए कार्य करने वाली पार्टी रही है, यही कारण है कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जब सारे लेागों ने यथास्थिति मानकर खामोशी ओढ़ ली तब कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी निरन्तर जनता के मुद्दों पर किसानों, युवाओं, छात्रों, व्यापारियों आदि के लिए संघर्ष करते रहे। जिन राज्यों में हमें कामयाबी मिली जैसे कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान आदि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों की कर्जमाफी सरकार बनते ही किया।
राजस्थान में देश की अनूठी योजना जिसमें हर उस युवा को जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्हें 3500 रूपये मानदेय देने की शुरूआत की गयी है। छत्तीसगढ़ में किसान कर्जमाफी तथा 2500 रूपये प्रति कुंतल धान खरीद शुरूआत के बाद वहां के किसानों द्वारा श्री राहुल गांधी का आभार सम्मान किया गया। श्री गांधी ने केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर जरूरतमंद को न्यूनतम आय गारंटी योजना के तहत मानदेय सुनिश्चित करने की बात कही है।
श्री राजबब्बर ने कल केन्द्रीय बजट की घोषणा जिसमें किसानों को दो-दो हजार रूपये तीन किश्त में 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष की धनराशि दिये जाने को भारत के किसानों का अपमान बताया है उन्होने कहा कि आज के इस मंहगाई के समय 17 रूपये प्रतिदिन लगभग 5 सौ रूपये प्रतिमाह जो कि बहुत ही नाकाफी है, अगर सरकार की नीयत साफ होती तो सबसे पहले किसानों के ऊपर लदे लागत के बोझ को कम करती। जैसे ट्रैक्टर सहित सभी कृषि यंत्रों एवं कीटनाशक दवाओं को जी.एस.टी. से मुक्त करना, डी.ए.पी., पोटाश एवं यूरिया के दामों में हुई भारी बढ़ोत्तरी को कम करना और किसानों द्वारा उत्पादित सभी फसलों की सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाना सुनिश्चित करना आदि शामिल है, लेकिन सरकार ने लागत कम करने और कर्ज माफ करने के बजाय भीख देने का फैसला किया। यह हमारे अन्नदाता का अपमान है। हमारे अन्नदाता को उसका अधिकार चाहिए भीख नहीं। इसी प्रकार मध्यम वर्ग को रियायत के नाम पर जो टैक्स में छूट दी गयी वह भी नाकाफी है।
इस मौके पर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर के समक्ष सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्री प्रवीण राजपूत प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उ0प्र0 एवं जिला उपाध्यक्ष श्री विकास परमार के नेतृत्व में श्री सूरजभान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्री छत्रपाल वर्मा, श्री के0पी0 सिंह, श्री कमल सिंह लोधी, श्री लाल सिंह शाक्य जिला सचिव सपा आगरा, श्री बहादुर सिंह कुशवाहा प्रधान दौरैठा, श्री नीरी सिंह, श्री राजकुमार प्रधान, श्री बहादुर सिंह कुशवाहा पूर्व प्रधान, श्री कन्हैया लाल, श्री अशोक राजपूत, श्री प्रदीप राजपूत, श्री मिल्की यादव, श्री ओम प्रकाश प्रधान, श्री भगवान सिंह बंजारा पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत, श्री राम दयाल, श्री घनश्याम लोधी, श्री फतेह सिंह लोधी, श्री विशम्भर लोधी, अनंतराम लोधी, श्री हुकुम सिंह दिवाकर बीडीसी भौपुर, श्री मानिक चन्द दिवाकर, श्री लोकेश राजपूत, श्री बलवीर सिंह नगला बंजारा पूर्व प्रधान, गुड्डू कछपुरा बीडीसी सदस्य सहित सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर सदस्यता ग्रहण कर रहे श्री प्रवीण राजपूत ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी के हाथों को मजबूत करेंगे और पूरी ताकत के साथ लगकर आने वाले 2019 में देश में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।
इसके अलावा जनपद कुशीनगर के श्री संदीप राय के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर के श्री भगवान पटेल, श्री राम शंकर सिंह, श्री स्वामीनाथ चैहान, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री कैलाश पासवान ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी श्री सतीश अजमानी पूर्व विधायक, प्रभारी प्रशासन डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान प्रकोष्ठ एवं विभाग प्रभारी मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
