
लखनऊ ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया क्यों कि गत 30 जनवरी, 2019 को जनपद अलीगढ़ में विश्वहिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष पूजा शगुन पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुतले पर पिस्टल से गोलियां चलाकर उनकी दुबारा हत्या करने एवं पुतले को जलाकर उसका फिल्मांकन करना और गांधी जी के हत्यारे नाथू राम गोडसे का महिमामंडन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटने की खबरें पूरे मीडिया और समाचार-पत्रों में आयीं। यह घटना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अपमान के साथ-साथ देश के लिए बेहद चिन्ता और निराशा व्याप्त करती है। इस प्रकार से देश के महापुरूषों को अपमानित करने वाले देशद्रोही कट्टरपंथी ताकतों का चरित्र उजागर हो रहा है। कंाग्रेस पार्टी अलीगढ़ में घटी इस प्रकार की अपमानपूर्ण घटना से बहुत दुखी और अपमानित महसूस कर रही है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती को संयुक्त राष्ट्र संघ सहित समूचा संसार ‘‘विश्व शांति दिवस’’ के रूप में मनाता है, लेकिन कितने दुख की बात है कि हमारे अपने देश में हमारे राष्ट्रपिता का इस प्रकार से अपमान हो रहा है और उससे भी गम्भीर बात है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद हमारे राज्य के मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री या किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस घटना की एक शब्द में भी निन्दा नहीं की गयी।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के निर्देश पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित हर जनपद मुख्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार से मांग की गयी है कि राष्ट्रपिता का अपमान करने वाले तत्वों के खिलाफ तुरन्त राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार किया जाये, जिससे इस प्रकार के राष्ट्र विरोधी घटना की पुनर्रावृत्ति रोकी जा सके। प्रदेश के इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, मिर्जापुर, चित्रकूट, झांसी, सोनभद्र, बलिया, गोण्डा, फैजाबाद, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी आदि लगभग सारे जिलों में कंागे्रस कार्यकर्ताओं ने जिला और शहर अध्यक्षों के नेतृत्व एवं वरिष्ठ कंाग्रेस नेताओं की मौजूदगी में जोरदार प्रदेर्शन किया गया और सरकार से राष्ट्रद्रोही तत्वों को तुरन्त गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गयी।
प्रदेश प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज, जी0पी0ओ0 स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे एक विशाल धरने का आयोजन हुआ, जिसका नेतृत्व पार्टी के संरक्षक पूर्व मंत्री श्री राम कृष्ण द्विवेदी जी ने किया। इस अवसर पर श्री अजय कुमार ‘लल्लू’ नेता कंाग्रेस विधान मंडल दल, श्री दीपक सिंह नेता कंाग्रेस विधान परिषद दल, श्री अखिलेश प्रताप सिंह-पूर्व विधायक व राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्री नरेश सैनी-विधायक, श्री मसूद अख्तर-विधायक, श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी-सदस्य-विधान परिषद, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर जी, श्री श्याम किशोर शुक्ला, श्री विनोद चैधरी, श्री सतीश अजमानी, श्री प्रेम प्रकाश, श्री के0के0 सचान के अतिरिक्त डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष-श्री नईम सिद्दीकी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री सम्पूर्णानन्द, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्रीमती लालती देवी, श्रीमती प्रेमा अवस्थी, श्री विनोद मिश्रा, श्री प्रमोद सिंह, श्री संजय सिंह, श्री रमेश मिश्रा, श्री बोध लाल शुक्ला-शहर अध्यक्ष, श्री गौरव चैधरी-जिलाध्यक्ष, मीडिया कोआर्डिनेटर- श्री राजीव बक्शी, ज्वाइन्ट मीडिया कोआर्डिनेटर- श्री पियूष मिश्रा, प्रीति एम0 शाह, प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज तिवारी, श्री अंशु अवस्थी,आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढं़ग से प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद मीडिया कर्मियों सम्बोधित करते हुए पं0 रामकृष्ण द्विवेदी जी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे देश की धरोहर हैं, हमारे सम्मान और गौरव के प्रतीक पुरूष हैं उनके विशाल नेतृत्व में हमने न केवल आजादी पायी है बल्कि भारत को बहुलता और विविधता में एकता के समन्वय का विशाल लोकतंत्र स्थापित करने में मदद मिली है। राष्ट्रपिता का यह अपमान कंागे्रस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं कर सकती। सरकार तुरन्त दोषियों को गिरफ्तार करे और उनके ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराये।
https://rashtriyadinmaan.com
