
केन्द्रीय कर्मचारी संगठन भी रहेगें शामिल, जरूरत पड़ने पर अवकाश लेकर जेल भरो आन्दोलन
अंतिम चरण में ठप्प की जाएगी आकस्मिक सेवाएं,
लखनऊ, । कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की एक सूत्री मांग को लेकर इकों गार्डन में लाखों की संख्या में 08 अक्टूबर 2018 को पहुंचे कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारियों की उपस्थिति में हड़ताल की पुरजोर मांग के बाद 25 अक्टूबर से होने वाली महाहड़ताल से पूर्व मुख्य मंत्री स्तर पर वार्ता के उपरान्त सरकार ने एक समिति बनाते हुए 02 माह का समय मांगा था। इस समिति का कार्यकाल 24 दिसम्बर को पूरा होने के साथ ही इसकी अंतिम बैठक 27 दिसम्बर को सम्पन्न हुई बैठक भी बेनतीजा होने के उपरान्त मंच ने सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित पत्र के माध्यम से एक सप्ताह का समय देते हुए इस मामले में ‘‘ राजनैतिक बिल पावर ’’ का प्रयोग करने की अपेक्षा करते हुए जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही बैठक कर हड़ताल की घोषणा कर निर्णय लिया था। तीन जनवरी को उक्त समयवाधि समाप्त होने के उपरान्त चार जनवरी को मंच के नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत कर अपने प्रदेश स्तरीय आन्दोलन और हड़ताल की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में आज महाहड़ताल की तैयारी बैठक में उपस्थ्ति प्रदेश सरकार में कार्यरत कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी संवर्ग के लगभग 150 संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों और मंत्रियों के साथ केन्द्रीय कर्मचारी संगठन रेलवे, पोस्टल, आयकर के नेताओं ने मंच के माध्यम से 6 फरवरी से 12 फरवरी तक की महाहड़ताल में शतप्रतिशत भागीदारी का आहवान किया।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द शर्मा , पी.सी.एस. एसोसियेषन के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह, अधिकारी महापरिषद के प्रधान महासचिव डा. एस.के. सिंह उत्तर प्रदेश राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ के अध्यक्ष निखिल शुक्ला,ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली महाहड़ताल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सरकारी सेवा के सबसे निचले कर्मचारी से लेकर अधिकारी और शिक्षक वर्ग पुरानी पेंशन व्यवस्था के प्रति सरकार की गैर जिम्मेदारी से आक्रोषित है। इस महाहड़ताल में केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों के शामिल होने से आन्दोलन को बल मिला है। महाहड़ताल के अंतिम चरण में हम आवश्यक सेवाएं ठप्प करने के साथ ही अवकाश लेकर जेल भरो आन्दोलन शुरू कर देगें। महाहड़ताल से पूर्व राजधानी में मोटरसाइकिल5 फरवरी को रैली कर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया जाएगा।
महाहड़ताल से पूर्व हुई इस बैठक में सामूहिक निर्णय लिया गया कि महाहड़ताल की अवधि में कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी न ही परीक्षाओं में शामिल होगें न ही चुनाव डियुटी करेगे। इस बैठक में केन्द्रीय कर्मचारी संगठन के नेता कामरेड़ आर.के. पाण्डेय, पोस्टल से कामरेड वीरेन्द्र तिवारी, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कर्मचारी संघ के एस.बी. सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि अगर इस महाहड़ताल में उत्पीड़न हुआ तो केन्द्रीय कर्मचारी भी मैदान में आ जाएगा। अधिकारी महापरिषद के नेताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्पीड़न की दशा में अधिकारी वर्ग जेल भरो आन्दोलन शुरू कर देगा। उ.प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संजय सिंह, शिव शंकर पाण्डेय, सुधांषु मोहन, अधिकारी महापरिषद के प्रधान महासचिव डाॅ. एस.के. सिंह, श्रीमती इन्द्रासन सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, वाणिज्यकर सेवा संघ के राजवर्धन सिंह, शिवशंकर दुबे,सूरज सिंह, पदम शेखर मौर्या, इं. सजिया बानों,अटेवा के मंत्री प्रदीप सिंह,दीपक चैधरी,राम बाबू शास्त्री, संजीव गुप्ता, बी.एस.डोलिया, अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र तिवारी, अमिता त्रिपाठी डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष इं. विष्णु तिवारी, महासंघ के महामंत्री इं. जी.एन. सिंह, सीनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, विशिष्ठ बीटीसी से संतोष तिवारी,जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण सिह, यूपी मेडिकल मि.एसो. के प्रेमपाल सिंह, विशिष्ठ शिक्षकों के नेता अनुज शुक्ला, राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय, मिठाई लाल,चतुथे श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे, रामनरेश , सुरेश यादव, भारत ंिसह यादव, नगर निगम कर्मचारी संघ के आनंद वर्मा, रजनीकांत त्रिवेदी, पीडब्लूडी सर्किल मि.एसो. के सुनील कुमार यादव, जे.पी. तिवारी इं. दिवाकर राय, अटेवा के प्रान्तीय मंत्री प्रदीप सिंह, संजीव गुप्ता, अमिता त्रिपाठी, अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, सुधांशु मोहन ने महाहड़ताल पर अपने विचार रखें।
आज होगी मोटर साइकिल रैली
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के प्रेक्षागृह में आहूत महाहड़ताल से पूर्व सम्पन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि महाहड़ताल से पूर्व 5 फरवरी को राजधानी में मोटरसाइकिल रैली कर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया जाएगा। इसके लिए बकायदा रूटचार्ट बनाया गया। इसी रूट चार्ट के आधार पर शान्ति पूवर्क कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी मोटरसाइकिल रैली निकाल कर ध्यानाकर्षण करेगें।
इन राज्य कर्मचारी संगठनो,एसोसिएशन एवं संघों की होगी महाहड़ताल में भागीदारी
फेडरेष आफॅ फारेस्ट एसो. उ.प्र.,सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संघ,उ.प्र. औद्यो. प्रषि.सं. कर्म. संघ,राजस्व संग्रह अमीन संघ,अधीनस्थ कृषि सेवा संघ,उत्तर प्रदेषीय विद्यालय निरीक्षक संघ,विषिष्ट बी.टी.सी. षिक्षक,उ.प्र.सामाज कल्याण मिनि. सर्विस एसोसिएषन,उ.प्र. निबन्धन लिपिक संघ,पषुधन प्रसार अधिकारी संघ,उ.प्र.,डी.आ.डी.ए. कर्मचारी संघ यूनियन,षिक्षा निदेषाल मिनि. कर्मचारी संघ, अर्थ संख्या अधीनस्थ सेवा संघ, उ.प्र,उ.प्र. ई.सी.जी. टेक्नीषियन एसो.,बोरिंग टेक्नीषियन एसो(लघु सिंचाई),उ.प्र. वाणिज्य कर संग्रअ अमीन संघ,उ.प्र. प्रान्तीय स्वा. षिक्ष.अधि. संघ,ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएषन,श्रम विभाग कर्मचारी संघ उ.प्र.,उ.प्र. राज्य सेतु निगम कर्मचारी संघ,वित्तीय प्रबन्ध प्रषिक्षण एवं शोध संस्थान कर्मचारी संघ,चकबन्दी लेखपाल संघ, मातृ षिषु कल्याण महिला कर्मचारी संघ,उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण लिपिकवर्गीय कर्मचारी संघ,उ.प्र. एक्साइज कान्स्टेबल एसो.,अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ, उ.प्र.उ.प. सरकार स्टेनोग्राफर्स महासंघ,मण्डी परिषद कर्मचारी संघ सहित लगभग 150 राज्य कर्मचारी संगठन इस महाहड़ताल में शामिल रहेगें।
https://rashtriyadinmaan.com
