झांसी में पीएम मोदी बोले- सेना करे कार्रवाई, जगह-दिन चुनने की आजादी दे दी है


पीएम मोदी ने कहा, “हमारे पड़ोसी उसके मनसूबे को 130 करोड़ देशवासी मुंह तोड़ जवाब देंगे। हमारे साथ पूरा देश खड़ा है। भारत की भावनाओं का सभी सम्मान कर रहे हैं। पूरी विश्व बिरादरी आतंक को खत्म करने के पक्ष में हैं। वीर बेटों औऱ बेटियों की यह धरती जानती है दुश्मनों को कैसे जवाब देना है। यह धरती गवाह है, यह धरती मर्णिकर्णिका की भूमि है। जो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनी और दुश्मनों को खदेड़ा। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हमारे वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आतंकी संगठन और उनके सरपरस्त बहुत बड़ी गलती कर गए हैं और इसके गुनाहगारों को उनके किये की सजा जरूर मिलेगी। प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, ”आतंकी संगठनों को और उनके सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि वो बहुत बड़ी गलती कर गए हैं। मैं देश को भरोसा दिलाता हूं कि हमले के पीछे जो ताकतें हैं, इस हमले के जो भी गुनहगार हैं, उन्हें उनके किए की सज़ा अवश्य मिलेगी।

पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, ” पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ चुका हमारा पड़ोसी देश अगर यह समझता है कि जिस तरह के कृत्य वह कर रहा है, जिस तरह की साजिशें कर रहा है, उससे भारत में अस्थिरता पैदा करने में सफल हो जाएगा, तो वह बहुत बड़ी भूल कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय बड़ी आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे हमारे पड़ोसी देश को यह भी लगता है कि वह ऐसी तबाही मचाकर, भारत को बदहाल कर सकता है। उसके ये मंसूबे भी कभी पूरे नहीं होंगे।


Scroll To Top
Translate »