योगी सरकार यूपी के शहीद जवानों के परिजनों को देगी 25 लाख रुपये व नौकरी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

गृह विभाग एक बयान के मुताबिक चंदौली के अवधेश कुमार यादव, महाराजगंज के पंकज कुमार त्रिपाठी, शामली के अमित कुमार, शामली के ही प्रदीप कुमार, देवरिया के विजय कुमार मौर्य, मैनपुरी के राम वकील, इलाहाबाद के महेश कुमार, वाराणसी के रमेश यादव, आगरा के कौशल कुमार रावत, कन्नौज के प्रदीप सिंह, कानपुर देहात के श्याम बाबू तथा उन्नाव के अजित कुमार आजाद शामिल हैं।

सूचना विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार शहीद जवानों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा जिसमें प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।


Scroll To Top
Translate »