मोदी सरकार की कार्रवाई, अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पार्टी JKLF पर लगाई पाबंदी


जेकेएलएफ हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का हिस्सा है। गृह सचिव राजीव गौबा ने कहा, ‘जेकेएलएफ को प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि सरकार की आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।’

इससे पहले केंद्र सरकार ने बीते 1 मार्च को जम्मू-कश्मीर के संगठन जमात-ए-इस्लामी पर भी यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया था कि इस संगठन का संबंध आतंकी संगठनों के साथ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने एक आदेश में जमात-ए-इस्लामी को गैरकानूनी संगठन बताते हुए उसपर बैन लगाया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया था कि जमात-ए-इस्लामी, जम्मू कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ नजदीकी संबंध रहे हैं। इतना ही नहीं यह संगठन जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त दूसरी जगहों पर भी चरमपंथियों और आतंकियों की मदद करती रही है।


Scroll To Top
Translate »