अरुण जेटली ने कहा, कांग्रेस के घोषणा पत्र में देश तोड़ने वाली हैं बातें


जेटली ने नेहरू-गांधी परिवार की जम्मू कश्मीर नीति पर सवाल उठाया और कांग्रेस के घोषणापत्र को उसका निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘नेहरू-गांधी परिवार की जम्मू कश्मीर को लेकर जो ऐतिहासिक भूल थी, उसी एजेंडे को ये आगे बढ़ा रहे हैं।’

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस खतरनाक वादे कर रही है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का आज का नेतृत्व जिहादियों और माओवादियों के चंगुल में है। वो घोषणा पत्र में कह रहे हैं कि आईपीसी से सेक्शन 124-A हटा दिया जाएगा, देशद्रोह करना अब अपराध नहीं है। जो पार्टी ऐसी घोषणा करती है, वो एक भी वोट की हकदार नहीं है।’

अरुण जेटली ने कहा, ‘कांग्रेस की न्याय योजना की कुछ और बातें आज सामने आई हैं। ये केंद्र की योजना नहीं है इसके साधन केंद्र से भी आएंगे और राज्य से भी आएंगे। ये तो पहले दिन कांग्रेस ने नहीं कहा था कि ये केंद्र और राज्य की संयुक्त स्कीम है।’


Scroll To Top
Translate »