बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है , ‘नो मोर मोदी सरकार’ का शोर है अब सुनाई देने लगा है


मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि भाजपा की कथनी व करनी आमजनता की सोच, समझ और मांग से भिन्न होने का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री पांच सालों के लेखा-जोखा देने का वादा निभाने से भाग रहे हैं। इसके स्थान पर वह केवल बंदूक-तोप, गोली-गोला, चीन-पाकिस्तान आदि करके अपनी जवाबदेही से भागने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए ‘नो मोर मोदी सरकार’ का शोर है अब सुनाई देने लगा है।

उन्होंने यह भी ट्वीट कर कहा है कि राजनीतिक, जातिवादी, साम्प्रदायिक द्वेष व कट्टरता भाजपा सरकार में काफी ज्यादा बढ़ी है। इससे आमजनता जीवन में काफी त्रस्त है, जो अति दुखद व निंदनीय है।

 


Scroll To Top
Translate »