राज्यपाल से मिले अखिलेश यादव, कहा- यूपी सरकार को दें निर्देश कि प्रदेश में बने जंगलराज पर नियंत्रण पाए


 उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की कचहरी में हत्या हो गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं। बच्चियों के साथ प्रदेश में बलात्कार हो रहा है। श्री यादव ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो महामहिम कानून व्यवस्था को लेकर बात करते थे उन्हें अब उत्तर प्रदेश में बने जंगलराज को लेकर राज्य सरकार को निर्देश देना चाहिए कि जंगलराज पर नियंत्रण पाएं। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदेश में उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है। सपा नेताओं और पार्टी की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।


Scroll To Top
Translate »