
लखनऊ। नव नियुक्त राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने को राज्यपाल पद की शपथ ली। आनंदी बेन पटेल ने यूपी की 28वी राज्यपाल के रूप में सोमवार दोपहर को राजभवन के गांधी सभागार में शपथ ग्रहण की। शपथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने दिलाई।
शपथ में नई परंपरा के तहत वर्तमान राज्यपाल राम नाईक मौजूद थे। श्री नाईंक ने मंच पर उन्हेंं अपनी कुर्सी सौपी और बाद मे कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कराया। समारोह का संचालन मुख्य सचिव डा अनूप पांडेय ने किया।
शुरुआत में उन्होने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण, डिप्टी सीएम केशव मौर्य व दिनेश शर्मा के अलावा मंत्री व अधिकारी उपस्थित थे। नई राज्यपाल को राजभवन में सेना ने गार्ड आफ आनर दिया। इससे पहले उनका हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।
https://rashtriyadinmaan.com
