आनन्दी बेन पटेल ने यूपी की 28वी राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की


शपथ में नई परंपरा के तहत वर्तमान राज्यपाल राम नाईक मौजूद थे।  श्री नाईंक ने मंच पर उन्हेंं अपनी कुर्सी सौपी और बाद मे कार्यालय  में कार्यभार ग्रहण कराया। समारोह का संचालन मुख्य सचिव डा अनूप पांडेय ने किया।

शुरुआत में उन्होने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया। शपथ समारोह में  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण, डिप्टी सीएम केशव मौर्य व दिनेश शर्मा के अलावा मंत्री व अधिकारी उपस्थित थे। नई राज्यपाल को राजभवन में सेना ने गार्ड आफ आनर दिया। इससे पहले उनका हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।


Scroll To Top
Translate »