
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- “हरियाणा के मुख्यमंत्री का कश्मीरी महिला पर बयान निंदनीय है और यह दिखाता है कि वर्षों से आरएसएस ट्रेनिंग के बाद एक कमजोर, असुरक्षित और निराशावादी शख्स के दिमाग में क्या चलता है। महिला किसी आदमियों की संपत्ति नहीं है।” उन्होंने कहा, ”महिला कोई संपत्ति नहीं हैं कि पुरुषों का उन पर स्वामित्व होगा।
उधर, हरियाणा के सीएम ने राहुल गांधी पर उनके बयानों को लेकर आएसएस पर टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। खट्टर ने कहा कि इस तरह के गलत बयान उनकी पार्टी को खुद ही नुकसान पहुंचाता है।
खट्टर ने वीडियो शेयर कर बयान पर दी सफाई
हालांकि, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने कश्मीरी महिलाओं पर बयान पर सफाई देते हुए कहा कि कुछ न्यूज चैनलों कुछ मीडिया चैनल और न्यूज एजेंसियों के हवाले से एक भ्रामक तथा तथ्यहीन प्रचार चलाया जा रहा है। जनता से मेरा ईमानदार संवाद हमेशा रहा है इसलिये मेरे बयान का पूरा वीडियो मैं सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर रहा हूँ। बेटियाँ हमारी शान हैं और पूरे देश की बेटियाँ हमारी बेटियां हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
