इंडियन नेवी ने कहा- देश के खिलाफ किसी भी दुस्साहस का देंगे ताकतवर जवाब


जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे (धारा 370 के अंतर्गत) को वापस लेने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांटने के केंद्र सरकार के फैसले की पृष्ठभूमि में नौसेना का यह बयान आया है। उप नौसेना प्रमुख ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘नौसेना पूरी तरह चौकस है। हमलोग उन सभी लोगों (राज्य प्रायोजित आतंकवाद) को हराने तथा रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’

वाइस एडमिरल मुरलीधर पवार ने कहा, ‘भारतीय नौसेना किसी के द्वारा किए गए किसी भी दुस्साहस का पूरी ताकत के साथ जवाब देने के लिए अलर्ट है।’ सेना के सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन भारत में समुद्री मार्ग से किसी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस तरह की किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना अलर्ट पर हैं।


Scroll To Top
Translate »