8 बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अगस्त महीने में 0.5% घटा


आठ प्रमुख उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उवर्रक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल है। पिछले साल अगस्त में इन क्षेत्रों का उत्पादन सालाना आधार पर 4.7 प्रतिशत ऊंचा रहा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2019 में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, सीमेंट और बिजली क्षेत्र में क्रमश: 8.6 प्रतिशत, 5.4 प्रतिशत, 3.9 प्रतिशत, 4.9 प्रतिशत और 2.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।

हालांकि उवर्रक, इस्पात और रिफाइनरी उत्पाद का उत्पादन गतवर्ष अगस्त की तुलना में क्रमश: 2.9 प्रतिशत, पांच प्रतिशत और 2.6 प्रतिशत बढ़ा है।


Scroll To Top
Translate »