
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक अस्पताल में कराएं गए सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि हमने एक सर्वे कराया था। उससे पता चला कि वहां आने वाले 80 फीसदी मरीज दिल्ली से बाहर के है यानि दूसरे राज्यों से आते है। उसकी वजह से इलाज के लिए लंबी लाइनें लगती है। इतनी लंबी लाइन लगने का कारण यही है कि उन राज्यों से बेहतर इलाज की सुविधा नहीं है। वहां सारी दवाइयां मुफ्त नहीं मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में देश के दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं है। यहां मुफ्त और बेहतर इलाज मिलता है। यही वजह है कि लोग बिहार से 500 रूपये टिकट लेकर दिल्ली में पांच लाख का मुफ्त इलाज कराकर चले जाते है। इससे खुशी तो मिलती है कि चलो देश के ही लोग है। मगर दिल्ली की अपनी क्षमता है। उन राज्यों में जहां से लोग वहां पर भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल ने इस मौके पर विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुझपर आरोप लगा रही है कि मैं मुफ्तखोरी की आदत डाल रहा हूं। पैसे को लूटा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जितने विकसित देश है वहां इलाज मुफ्त होता है। मैं वहीं कर रहा हूं। मैं जनता से पैसे लूटने के बजाएं उनपर लूटा रहा हूं। इसलिए मोहल्ला क्लानिक, पॉली क्लीनिक, अस्पताल के अलावा स्कूल, सीसीवीटी कैमरे और बिजली पानी उपलब्ध करा हूं। उसके बाद भी दिल्ली का बजट पांच साल में 30 हजार करोड़ से बढ़कर 60 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जनता ईमानदारी से टैक्स दे रही है। मैं उनका पैसा उन्हीं पर लूटा रहा हूं।
https://rashtriyadinmaan.com
