अरविंद केजरीवाल का अनुरोध- ‘दुर्घटना के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाएं’


उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दिल्ली का हर नागरिक फरिश्ता बने। आपको दुर्घटना के शिकार लोगों, झुलसने वालों और तेजाबी हमले के शिकार लोगों की मदद करनी चाहिए और उन्हें अस्पताल लेकर जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हादसे के एक घंटे के भीतर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उनकी जान बचायी जा सकती है।

केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत अनमोल समय होता है और अगर उस दौरान पीड़ित को अस्पताल पहुंचा दिया जाया तो उसके बचने की बहुत उम्मीद होती है। उन्होंने कहा कि हमने खबरों में पढ़ा था कि निर्भया एक घंटे तक सड़क पर पड़ी रही और किसी ने उसकी मदद नहीं की। अगर समय पर लोगों को भर्ती करा दिया जाए तो उनकी जान बचायी जा सकती है।


Scroll To Top
Translate »